28 Mar 2024, 20:06:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

MI-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश: CDS बिपिन रावत और पत्नी मधुलिका सहित 13 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2021 6:29PM | Updated Date: Dec 8 2021 6:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। तमिलनाडु के कुन्नूर के पास भारतीय वायुसेना का MI-17V5 हेलिकॉप्टर बुधवार को दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हेलीकॉप्टर हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका की मौत हो गई है।
 
भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर बताया कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत बुधवार को स्टाफ कोर्स के फैकल्टी और स्टूडेंट्स ऑफीसर्स को संबोधित करने के लिए डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन (नीलगिरी हिल्स) के दौरे पर थे। आज दोपहर के आसपास वायुसेना के एक Mi-17V5 हेलीकॉप्टर में चार क्रू मेंमर्स, CDS और 9 अन्य यात्रियों सवार थे, जो कि तमिलनाडु के कुन्नूर के पास एक दुखद दुर्घटना का शिकार हो गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »