20 Apr 2024, 12:09:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

MS धोनी T-20 World Cup में मेंटर बनने का नहीं ले रहे कोई पैसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2021 9:52PM | Updated Date: Oct 12 2021 9:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। महेंद्र सिंह धोनी T-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के मेंटर की भूमिका निभाएंगे। BCCI  के सचिव जय शाह ने बताया कि वह इस काम के लिए कोई मानदेय नहीं ले रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि महेंद्र सिंह धोनी इस काम के लिए एक भी पैसा नहीं ले रहे हैं। BCCI के सचिव जय शाह ने मंगलवार को एएनआई से बातचीत में बताया कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी-20 वर्ल्ड कप में मेंटर बनने का कोई पैसा नहीं ले रहे हैं। वह बिना चार्ज के ही यह काम करेंगे। IPL के दो दिन बाद ही T-20  World Cup की शुरुआत होनी है। यह World Cup भी IPL की तरह दुबई में ही होना है। इसके लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम में बतौर मेंटर शामिल किया गया है। वह वर्ल्ड कप के दौरान टीम को गाइड करते रहेंगे।
 
बता दें कि साल 2007 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप (T-20 World Cup) दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुआ था। इसमें भारतीय टीम विजेता रही थी। उस समय महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के कप्तान थे। तब भारत ने फाइनल में पाकिस्तान की टीम को हराया था। उसके बाद से अब तक भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है। अब 17 अक्टूबर से दुबई में टी-20 वर्ल्ड कप होना है। 14 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। विराट कोहली ने भी घोषणा कर दी है कि बतौर कप्तान यह उनका अंतिम टी-20 टूर्नामेंट है। कुछ समय पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फार्मेट से सन्यास ले लिया था। जब टी-20 वर्ल्ड कप की आईसीसी (ICC) ने घोषणा की तो बीसीसीआई (BCCI) ने फिर से महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम से जोड़ने का एलान किया लेकिन इस बार वह कप्तान की बजाय मेंटर के रोल में होंगे। इस एलान के बाद से ही क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में सवाल था कि महेंद्र सिंह धोनी इसके लिए कितनी फीस लेंगे। अब बीसीसीआई के सचिव अमित शाह ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी इस काम के लिए कोई भी चार्ज नहीं ले रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के इस कदम की तमाम क्रिकेट प्रेमी सराहना कर रहे हैं.
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »