20 Apr 2024, 06:21:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, CM चन्नी ने अपने पास रखे 14 विभाग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2021 12:27PM | Updated Date: Sep 28 2021 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पंजाब में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब विभागों के बंटवारे की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। पंजाब में शामिल हुए सभी मंत्रियों को उनका पोर्टफोलियो सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह विभाग, सहकारिता और जेल विभाग दिया गया है। जबकि उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है।
 
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बिजली, एक्साइज और टूरिज्म समेत 14 विभाग अपने पास रखें हैं। पूर्व हॉकी इंडिया कप्तान परगट सिंह को शिक्षा विभाग के साथ खेल और युवा विभाग दिया गया है। वहीं, मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के वित्त मंत्री बने रहेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »