19 Apr 2024, 08:34:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2021 2:30PM | Updated Date: Sep 27 2021 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत बंद के दौरान राजधानी दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर सोमवार को आंदोलनकारी एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक का नाम बघेल राम (55) है। वह पंजाब में जालंधर का निवासी था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया पीड़ति की मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना (हार्ट अटैक) माना जा रहा है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद उसके मौत के वास्तविक कारणों का पता लग पाएगा।

इस संबंध में जरूरी कानूनी कार्यवाही की जा रही है। एक आंदोलनकारी किसान ने बताया कि बघेल राम सिंघु बॉर्डर पर कई महीने से धरने पर बैठा था। संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से किया गया भारत बंद आंदोलन का आहृान सुबह 6:00 बजे से अपराह्न चार बजे तक चलेगा। देशभर से किसानों के धरने प्रदर्शन की खबरें हैं धरने प्रदर्शन के कारण दिल्ली समेत हरियाणा पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और कई राज्यों में यातायात पर काफी प्रतिकूल असर पड़ा है। राजधानी दिल्ली में हरियाणा के गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद एवं नोएडा से वाहनों से आने वालों को सड़कों पर सुबह से ही लंबे जाम से दो-चार होना पड़ा। इसकी वजह से राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »