29 Mar 2024, 11:52:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पूरा देश किसानो के साथ, कृषि कानून वापस लें मोदी सरकार: प्रियंका गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2021 12:02PM | Updated Date: Sep 27 2021 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। नये कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के भारत बंद का समर्थन करते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया कि उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिये लागू किये गये कृषि कानूनों के विरोध में पूरा देश अन्नदाताओं के साथ खड़ा है। वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट किया ‘‘ खेत किसान का,मेहनत किसान की, फसल किसान की लेकिन BJP सरकार इन पर अपने खरबपति मित्रों का कब्जा जमाने को आतुर है।’’     

उन्होने दावा किया कि पूरा दुस्तान किसानों के साथ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काले कानून को वापस लें। गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों के विरोध में आज भारत बंद का आवाहन किया है। पश्चिमी UP के कुछ स्थानों को छोड़ कर समूचे राज्य में हालांकि बंद का कोई असर नहीं दिख रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »