25 Apr 2024, 09:23:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM चन्नी कैबिनेट का पहला विस्तार, इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2021 5:23PM | Updated Date: Sep 26 2021 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब में CM चरणजीत सिंह चन्नी की नई कैबिनेट के विस्तार के लिए राजभवन में समारोह शुरू हो गया है। इसमें सीएम चन्नी कैबिनेट के नए मंत्री शपथ ले रहे हैं। पंजाब के राजभवन में हो रहे कार्यक्रम में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित नए मंत्रियों को शपथ दिला रहे हैं। विधायक ब्रहम मोहिंद्रा, मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी मंत्री, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, राणा गुरजीत सिंह, रजिया सुल्ताना, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, रणदीप सिंह नाभा, राजकुमार वेरका, संगत सिंह गिल्जियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग पद की शपथ ले चुके हैं। गुरकीरत सिंह कोटली को भी कैबिनेट मिनिस्टर पद की शपथ दिलाई जाएगी। जानकारों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार में बलबीर सिंह सिद्धू, साधु सिंह धर्मसोत, गुरप्रीत सिंह कांगड और राणा गुरमीत सोढ़ी की छुट्टी होने की चर्चा काफी गर्म है। वहीं मंत्री बनने की लिस्ट में 7 नए चेहरों को जोड़ा जा रहा है।
 
माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल के इस विस्तार में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के गुटों को साधने की कोशिश की जा रही है। लिस्ट में दोनों गुटों के मंत्रियों के नाम शामिल किए गए हैं। वहीं कई चेहरों को बाहर का रास्ता भी दिखाया गया है। कांग्रेस की कोशिश है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए अगले साल होने वाले असेंबली के चुनाव में एंटी इनकंबेंसी का तोड़ निकाला जाए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »