29 Mar 2024, 16:14:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हर थाने एवं सरकारी कार्यालयों में महिला कर्मी की हो उपस्थिति: CM नीतीश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2021 8:23PM | Updated Date: Sep 24 2021 8:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के CM नीतीश कुमार ने हर थाना एवं सरकारी कार्यालयों में महिला पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे वहां शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुमार ने शुक्रवार को एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा 237.881 करोड़ की लागत से 38 थाना भवन, सुपौल पुलिस लाईन, केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, बिहटा सहित कुल 94 नवनिर्मित पुलिस भवनों का उद्घाटन एवं 149.96 करोड़ की लागत से बनने वाले 57 पुलिस भवनों का शिलान्यास करने के बाद कहा कि हर थाना एवं सरकारी कार्यालयों में महिला पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए । इससे वहां शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।  
 
CM  ने कहा कि वर्ष 2005 से जब हम लोगों को काम करने का मौका मिला उसके पश्चात् हमने सभी चीजों का अध्ययन किया तो पता चला कि पुलिस बल की काफी कमी है, उनके पास वाहन, हथियार के साथ-साथ उनके रहने सहने की भी समस्या है, पुलिस भवनों का भी अभाव है। इन सभी चीजों पर काम किया गया। पुलिस बल की संख्या बढ़ायी गई, उनके लिये वाहन और आधुनिक हथियार उपलब्ध कराये गये। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »