24 Apr 2024, 13:55:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बिरला कर्नाटक के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2021 10:51AM | Updated Date: Sep 23 2021 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को अपराह्न 2.30 बजे बेंगलुरु में कर्नाटक विधानसभा के एसेम्बली हॉल में कर्नाटक विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे।
 
बिरला 24 सितम्बर को कर्नाटक के दोनों सदनों के सदस्यों के संयुक्त सत्र को 'लोकतंत्र-लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा’ विषय पर अपने विचार रखेंगे।
 
इस अवसर पर कर्नाटक विधान परिषद के सभापति बसवराज होराट्टी, कर्नाटक विधान सभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी; मंत्री, संसद सदस्य, विधान परिषद और विधान सभा के सदस्य तथा अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहेंगे।
 
बिरला पहली बार किसी विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। वह 25 सितंबर को सुबह 11.00 बजे विधान सौध, बेंगलुरु के कॉन्फ्रेंस हॉल में मीडिया से मुलाकात करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »