25 Apr 2024, 13:19:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अवैध धर्मांतरण के आरोप में ग्लोबल पीस सेंटर के अध्यक्ष मौलाना कलीम सिद्दीकी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2021 11:53AM | Updated Date: Sep 22 2021 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अवैध धर्मांतरण मामले में मौलाना सिद्दीकी गिरफ्तार। यूपी एटीएस ने मौलाना की गिरफ्तारी मेरठ से की। बता दें कि कलीम ग्लोबल पीस सेंटर का अध्यक्ष भी है। बताया गया कि इस मामले में एटीएस कुछ ही घंटो बाद लखनऊ में जल्द ही खुलासा करने जा रही है। कलीम की गतिविधियां संदिग्ध होने का शक जताया गया था। चर्चा यह भी है कि मौलाना कलीम ने ही पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकाह कराया था।
 
मौलाना कलीम सिद्दीकी (64 वर्ष) मंगलवार शाम सात बजे साथी अन्य मौलानाओं के साथ मेरठ के लिसाड़ीगेट में हूमायुंनगर की मस्जिद माशाउल्लाह के इमाम शारिक के आवास पर एक कार्यक्रम में आए थे। रात नौ बजे इशा की नमाज के बाद वह अपने साथियों के साथ गाड़ी से वापस फुलत के लिए रवाना हो गए। इस दौरान परिजनों ने उन्हें कॉल की, लेकिन मोबाइल बंद मिला। परिजनों ने जानकारी मेरठ में इमाम शारिक को दी। परिजनों और परिचितों ने तलाश शुरू की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। इसके बाद लोगों की भीड़ लिसाड़ीगेट थाने पर जुट गई। देर रात तक हंगामा चलता रहा। कुछ समय बाद जानकारी मिली कि मौलाना को एटीएस ने हिरासत में ले लिया है।
 
बता दें कि मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के फूलत निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी और तीन मौलाना व ड्राइवर सलीम को मंगलवार रात सुरक्षा एजेंसी ने उठा लिया था। रात भर लखनऊ एटीएस ने इन चारों मौलानाओं से पूछताछ की। इसके बाद आज इस मामले में जांच एजेंसी बड़ा खुलासा करने जा रही है। 
 
जानकारी के अनुसार मौलाना कलीम सिद्दीकी धर्मांतरण कराने के शक में एटीएस ने रास्ते से उठा लिया। संदिग्ध गतिविधि के चलते इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी सुरक्षा एजेंसी के निशाने पर थे। मौलाना के मेरठ आने की जानकारी एजेंसी को पहले से थी। यही वजह है कि जांच एजेंसी ने वापसी के दौरान उन्हें पकड़ लिया। 
 
जानकारी मिल रही है कि मौलाना कलीम सिद्दीकी को धर्मांतरण मामलों में आरोपी बनाया जा सकता है। उन पर अनगिनत धर्मांतरण कराने के आरोप हैं। बता दें कि फुलत के मौलाना कलीम सिद्दीकी का इस्लामिक विद्वानों में नाम शुमार है। वह फुलत के मदरसा जामिया इमाम वलीउल्लाह इस्लामिया के निदेशक भी हैं। सात सितंबर को मुंबई में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के द्वारा आयोजित राष्ट्र प्रथम और राष्ट्र सर्वोपरि कार्यक्रम में भी मौलाना कलीम शामिल हुए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »