17 Apr 2024, 02:52:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली समेत देश के इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2021 11:20AM | Updated Date: Sep 21 2021 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम के मिजाज बदलने वाले हैं। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आज यानी मंगलवार को बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज एक बार फिर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून जाते-जाते दिल्ली में एक बार फिर से बरसेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। दिल्ली एनसीआर के कई क्षेत्रों में मंगलवार से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की उम्मीद है।
 
इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि देश के करीब 13 राज्यों में फिर से बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में बिजली भी चमकने की आशंका है। विभाग ने कहा कि हालिया सैटेलाइट इमजरी से इस ओर इशरा कर रहे हैं कि कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होगी। मौसम विभाग ने कहा है कि सैटेलाइट इमेजरी पश्चिम राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आंतरिक महाराष्ट्र, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 घंटों के दौरान बिजली के साथ बारिश होने की संभावना की ओर इशारा कर रहा है।
 
मौसम विभाग ने यूपी के लखीपमपुर खीरी, बहराइच, कन्नौज, हरदोई और सीतापुर में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं श्रावस्ती, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, कानपुर देहात, जालौन और हमीरपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के बाकी हिस्स में बारिश के कोई आसार नहीं हैं।
 
उधर मौसम विभाग ने कहा है कि नए चक्रवाती प्रवाह के कारण ओडिशा में 26 सितंबर से तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। आईएमडी ने कहा है कि वर्तमान में दूरदराज के इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश जैसी गतिविधियां 21 सितंबर तक गांगेय पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा में जारी रहने की संभावना है। पूर्व-मध्य और बंगाल की खाड़ी से लगते पूर्वोत्तर क्षेत्र में 25 सितंबर तक चक्रवाती प्रवाह बनने की संभावना है। इसके साथ ही अगले 48 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और ओडिशा तट पर पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से 26 सितंबर से ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »