20 Apr 2024, 18:33:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मुंबई में आज से फिर शुरु होगी भारी बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2021 11:37AM | Updated Date: Sep 20 2021 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्‍ली। देश के अलग-अलग इलाकों में मौसम एक बार फिर से बदलने रहा है। जहां मुंबई में आज से एक बार फिर भारी बाऱिश शुरु होने का अनुमान है तो ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र के विदर्भ और मुंबई क्षेत्र में आज से भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है। जैसे-जैसे यह और तेज होगा, महाराष्ट्र में और बारिश होगी। सबसे पहले विदर्भ क्षेत्र में बारिश होगी और उसके बाद ये महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी पहुंच जाएगी। हालांकि यह ज्यादातर पूर्व से पश्चिम तक राज्य के उत्तरी हिस्से को कवर करेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसके बाद, उत्तरी महाराष्ट्र के बाद पालघर, ठाणे और मुंबई के तटीय जिलों में बारिश होने की संभावना है।
 
देश के अलग-अलग इलाकों में आज से फिर मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों, झारखंड, दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों और विदर्भ और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। वहीं मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
 
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34।4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग की ओर से कहा गया कि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता 67 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34।4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24।6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »