18 Apr 2024, 06:33:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पंजाब का मुख्यमंत्री सिख ही बनना चाहिए: सोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2021 2:52PM | Updated Date: Sep 19 2021 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अम्बिका सोनी ने स्वीकार किया है कि पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से उन्होंने इनकार किया है लेकिन कहा कि मुख्यमंत्री किसी सिख को ही बनना चाहिए। 
 
सोनी ने कहा की उन्हें पार्टी नेतृत्व से मुख्यमंत्री बनने का आज ही आमंत्रण मिला है लेकिन उन्होंने निजी कारणों से यह पद स्वीकार करने से इंकार कर दिया है। पंजाब में नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रही गतिविधियों के बीच सोनी रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंची और पंजाब में चल रहे घमासान को लेकर गांधी से लम्बी चर्चा की।
 
उन्होंने कहा कि पंजाब का नया मुख्यमंत्री कौन होगा इस बारे में पार्टी के केंद्रीय प्रभारी पर्यवेक्षक तथा पंजाब के प्रभारी महासचिव विधायकों से बात कर रहे हैं और उनकी मनसा जानने के बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बारे में कोई अंतिम फैसला लेंगी। मुख्यमंत्री कौन होगा यह निर्णय गांधी को ही करना है लेकिन पंजाब सिख बहुल राज्य है और वहां का मुख्यमंत्री किस सिख को ही बनाया जाना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »