16 Apr 2024, 11:34:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमरिंदर ने सिद्धू को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2021 7:10PM | Updated Date: Sep 18 2021 7:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार शाम अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, नवजोत सिंह सिद्धू एक अक्षम आदमी है, वह एक आपदा होने जा रहे हैं। मैं अगले सीएम चेहरे के लिए उनके नाम का विरोध करूंगा। उसका संबंध पाकिस्तान से है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा होगा।
 
पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह एएनआई को एक विशेष साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ये कांग्रेस पार्टी का फैसला है अगर वे उसे (नवजोत सिंह सिद्धू) पंजाब मुख्यमंत्री का चेहरा बनाते हैं तो मैं इसका विरोध करूंगा क्योंकि ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है। इस्तीफे के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा, सांसदों को बुलाओ, विधायकों को बुलाओ सीएलपी के नेताओं ने आज सुबह तीसरी बार बैठक की। मै सीएलपी का नेता हूं उन्होंने मुझे नहीं बताया। उनका संकेत था कि सीएलपी का कोई नया नेता चुनना चाहते हैं। मैंने सुबह सोनिया गांधी से बात की थी। अमरिंदर के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा, पंजाब कांग्रेस में सभी ने कहा है कि हम अपनी पुरानी परंपरा का पालन करते हुए चाहते हैं कि पहले की तरह कांग्रेस अध्यक्ष सीएलपी (कांग्रेस विधायक दल) के नेता का चयन करें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »