20 Apr 2024, 01:15:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मानव तस्करी रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाया जाएगा: ईरानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2021 7:23PM | Updated Date: Jul 30 2021 7:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार कहा कि सरकार मानव तस्करी रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग बढ़ायेगी और प्रस्तावित मानव तस्कारी ( निरोधक, संरक्षण एवं पुनर्वास) विधेयक 2021 संसद के इसी मानसून सत्र में पेश किया जाएगा।
 
ईरानी ने विश्व मानव तस्करी रोधी दिवस पर आयोजित एक संगोष्ठी ‘मानव तस्करी का उन्मूलन’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रस्तावित विधेयक में देश में पहली बार मानव तस्करी को एक ‘संगठित अपराध’ के रूप में चिह्नित किया जा रहा है। यह विधेयक मानव तस्करी के विभिन्न रूपों की एक व्यापक सूची का प्रस्ताव तैयार करेगा और उसी अनुसार उसकी सजा की बढ़ाने की व्यवस्था भी होगी। यह विधेयक अपराध की ‘रिपोर्टिंग’ करने को भी अनिवार्य बनायेगा और जो अपराध को ‘रिपोर्ट’ नहीं करेंगे वे सजा के दायरे में आएंगे।

 

 

 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »