29 Mar 2024, 16:23:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पंजाब में आम आदमी पार्टी किसी दल से नहीं करेगी समझौता, अकेले लड़ेगी चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2021 12:07AM | Updated Date: Jul 27 2021 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि उनकी पार्टी पंजाब में किसी दल से चुनावी गठजोड़ नहीं करेगी। वह अपने दम पर चुनाव में उतरेगी और पंजाब में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का दिल्ली मॉडल उनके चुनावी राजनीति का मुख्य आधार होगा और अगर आम आदमी पार्टी चुनाव के बाद सत्ता में आती है तो पंजाब को भी दिल्ली की तरह मुफ्त बिजली का लाभ दिया जाएगा।

आम आदमी पार्टी, पंजाब के सह-इंचार्ज और राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि हम सभी 117 विधान सभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। दूसरी पार्टियों के जो अच्छे लोग हैं और पंजाब की खुशहाली चाहते हैं, ऐसे सभी लोग और नेताओं का आम आदमी पार्टी में दिल से स्वागत है। इस अवसर पर आप सांसद भगवंत मान ने कहा कि प्रदेश के लोग बादलों (प्रकाश सिंह बादल और उनका परिवार) के राज में बहुत दुखी थे। लोगों ने बड़ी उम्मीद से कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी। लेकिन कांग्रेस सरकार ने लोगों को बादलों के शासनकाल से भी ज्यादा दुखी कर दिया है। यही कारण है कि अब लोग जल्द से जल्द बदलाव चाहते हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »