19 Mar 2024, 12:37:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमित शाह: बैठक में सभी ने लोकतंत्र और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की व्यक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2021 8:27PM | Updated Date: Jun 24 2021 8:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। J&K को लेकर PM नरेंद्र मोदी आवास पर आयोजित सर्वदलीय बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का Twitte आया है। Twitte में शाह ने लिखा कि हम जम्मू-कश्मीर के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बैठक में जम्मू और कश्मीर के भविष्य पर चर्चा की गई। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में परिसीमन  और शांतिपूर्ण चुनाव, राज्य का दर्जा बहाल करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि J&K पर आज की बैठक बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। सभी ने लोकतंत्र और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने पर जोर दिया गया।  बैठक के बाद कश्मीर के नेता सज्जाद लोन ने कहा कि PM मोदी के साथ बैठक सकारात्मक रही, उनके साथ सारे गिले शिकवे दूर हो गए हैं।
 
अपनी पार्टी के अल्ताफ बुखारी ने कहा कि बैठक में जम्मू-कश्मीर के विकास और परिसीमन पर बात हुई। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। PM मोदी ने कश्मीर के नेताओं के साथ लगभग 3 घंटे तक मंथन किया। इस दौरान PM  नरेंद्र मोदी ने कहा कि बैठक काफी सकारात्मक रही।
 
अल्ताफ बुखारी बोले कि बैठक में J&K के विकास और परिसीमन पर बात हुई। उन्होंने कहा कि J&K में चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। कश्मीर मुद्दे पर बैठक खत्म के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। आजाद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बैठक में सबसे पहले मैंने अपनी बातें रखीं। Article-370 हटाने पर सहमति नहीं ली गई। साथ ही SC को Article-370 पर आखिरी निर्णय करना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »