29 Mar 2024, 14:18:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शबाना आजमी ने शराब आपूर्ति Online Plateform पर धोखाधड़ी का लगाया आरोप ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2021 8:17PM | Updated Date: Jun 24 2021 8:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फिल्‍म एक्ट्रेस शबाना आजमी ने शराब की आपूर्ति करने वाले एक Online Platform पर उनके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। शबाना आजमी ने  Twitte करके इस बारे में जानकारी दी है। शबाना आजमी ने अपने Twitte में दावा किया कि उन्होंने ‘लिविंग लिक्विड्ज' पर ऑर्डर दिया था और उसका भुगतान भी कर दिया था, लेकिन सामान उन तक नहीं पहुंचाया गया।

शबाना आजमी ने लिखा, "सावधान मेरे साथ उन्होंने धोखाधड़ी की है।‘लिविंग लिक्विड्ज' को मैंने भुगतान कर दिया लेकिन ऑर्डर की गई वस्तुएं नहीं भेजी गई, और तो और उन्होंने मेरा फोन उठाना भी बंद कर दिया। शबाना आजमी ने यह नहीं बताया कि उन्होंने कितने रूपये का भुगतान किया था।उन्होंने यह जानकारी भी नहीं दी कि इस बारे में उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है या नहीं।शबाना से पहले भी अक्षय खन्ना, नरगिस फाखरी और करण सिंह ग्रोवर समेत बॉलीवुड के कई कलाकार ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं।वरिष्ठ कलाकार शबाना की आगामी फिल्म स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता अभिनीत 'शीर कोरमा' है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »