29 Mar 2024, 14:35:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस के साथ वार्ता के लिए नया प्रारुप तैयार करे यूरोपीय संघ : मर्केल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2021 5:43PM | Updated Date: Jun 24 2021 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने गुरुवार को कहा कि यूरोपीय संघ को मतभेदों का सुलझाने के लिए रूस और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता का नया प्रारुप तैयार करना चाहिए। मर्केल ने संसद में कहा, ‘‘मेरे दृष्टिकोण से यूरोपीय संघ को रूस और रूसी राष्ट्रपति के साथ सीधे संपर्क की संभावना भी तलाशनी चाहिए।
 
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन की पुतिन के साथ वार्ता का हम स्वागत करते हैं लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। यूरोपीय संघ को संवाद के लिए नया प्रारूप भी बनाना चाहिए, क्योंकि परस्पर मतभेदों को सुलझाने का और कोई बेहतर तरीका नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ को रूस के साथ सुरक्षा और जलवायु जैसे मुद्दों पर अपना एजेंडा तैयार करना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »