29 Mar 2024, 17:38:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

परमाणु सक्षम मिसाइल ‘निर्भय’ का सफल परीक्षण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2021 5:29PM | Updated Date: Jun 24 2021 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बालासोर। भारत ने 1000 किलोमीटर की दूरी की मारक क्षमता वाले अपनी सबसोनिक क्रूज परमाणु सक्षम मिसाइल ‘निर्भय’ का गुरुवार को ओडिशा में चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से सफल परीक्षण किया।
 
रक्षा शोध एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों ने बताया कि मिसाइल का परीक्षण सुबह करीब 10.45 बजे किया गया। ‘निर्भय’ मिसाइल की तुलना अमेरिका के टॉमहॉक और पाकिस्तान के बाबर मिसाइल की तुलना से की जाती है। करीब 300 किलोग्राम तक परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम और अत्याधुनिक टैक्नालॉजी से लैस ‘निर्भय’ को जमीन की सतह , हवा अथवा पानी के नीचे पनडुब्बियों से भी छोड़ा जा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »