24 Apr 2024, 05:39:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP का दामन थामेंगे कैलाश खेर? BJP मुख्यालय में JP नड्डा से करेंगे मुलाकात...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2021 4:42PM | Updated Date: Jun 22 2021 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गानों में अपनी आवाज से जान फूंक देने वाले बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर आज किसी भी पहचान के लिए मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर के BJP ज्वाइन करने की खबरे सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक कैलाश खेर आज शाम को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। यह मुलाकात दिल्ली स्थित BJP  मुख्यालय में होगी। माना जा रहा है कि यहां कैलाश BJP की सदस्यता भी ले सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन कुछ समय से कैलाश लगातार केंद्र की मोदी सरकार की खुलकर काफी तारीफ कर रहे हैं। इसी से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वे अब BJP को ज्वाइन कर लेंगे। यदि ये खबर सही साबित होती है तो आने वाले समय में कई राज्यों में वे पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार भी कर सकते हैं। अपने 15 साल के करिअर में कैलाश ने लगभग 1200 गाने गाए हैं। उन्हें पद्मश्री के सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। 'तेरी दीवानी' और 'अल्लाह के बंदे' जैसे चार्टबस्टर्स के साथ अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 
 
सिंगर कैलाश खेर कई बार BJP सरकार की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में वाराणसी को लेकर कहा था कि जब से PM मोदी यहां से सांसद चुने गए हैं, वाराणसी की छवि बदल रही है। कैलाश ने कहा था 'हर बार जब भी काशी विश्वनाथ की नगरी में आता हूं तो कुछ नया होता है। चूंकि स्वच्छ भारत का एंबेस्डर व PM के नवरत्नों में हूं तो बड़ी बारीकी से देखता हूं कि क्या बदल रहा है। वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट अच्छा लगा। यह और साफ सुथरा हो गया है।
 
कैलाश UP में बन रही फिल्म सिटी की भी तारीफ कर चुके हैं। कैलाश खेर ने कहा कि CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में जो नई फिल्म सिटी की परिकल्पना की है, वह असाधारण कदम है। इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की फिल्म सिटी के लिए मुंबई के कलाकार भी उत्साहित हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों के लोग भी इस फिल्म सिटी में शूटिंग के लिए आएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »