23 Apr 2024, 21:15:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बंगलादेश के सात जिलों में लगाया गया लॉकडाउन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2021 4:24PM | Updated Date: Jun 22 2021 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश के सात जिलों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रसार को रोकने के लिए 30 जून तक लॉकडाउन लगाया गया है। इन सात दिनों में लॉकडाउन मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होकर 30 जून दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगा। बंगलादेश के माणिकगंज, मुंशीगंज, नारायणगंज, गाजीपुर, राजबाड़ी, मदारीपुर और गोपालगंज जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है।
 
राजधानी ढाका को कोरोना के खतरे से बचाने के लिए इन जिलों में आम लोगों के आवागमन पर 30 जून तक पूरी तरह रोक रहेगा। इस दौरान सार्वजनिक परिवहन नहीं चलेगे। बाजार और शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे तथा आपातकालीन सरकारी कार्यालय छोड़कर सार्वजनिक-निजी कार्यालय बंद रहेंगे। राजधानी ढाका से आवाजाही रोक दी गई है। ढाका से अन्य जिलों के लिये जाने वाली बसों के परिचालन पर भी रोक लगाया दिया गया है। इन जिलों में ट्रेनों के परिचालन पर भी रोक लगा दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »