29 Mar 2024, 10:10:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

PM इमरान खान- छोटे कपड़े यौन हिंसा के लिए जिम्‍मेदार...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2021 2:58PM | Updated Date: Jun 22 2021 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के PM  इमरान खान कहा कि हमारे देश में न डिस्को हैं और न ही नाइट क्लब। यहां का समाज एकदम अलग है। पाकिस्‍तान में जीने का अंदाज अलग है। उन्‍होंने कहा कि अगर आप यहां पर प्रलोभन बढ़ाएंगे और युवाओं को कहीं जाने का मौका नहीं होगा, तो इसके कुछ न कुछ परिणाम तो सामने आएंगे ही।  का यौन हिंसा पर दिया बयान सुर्खियों में हैं। अपने इस बयान के कारण वह देश में उदारवादी मुस्लिम महिलाओं के निशाने पर हैं। 2 महीने पूर्व वह पाकिस्‍तान में यौन हिंसा पर बेतुका बयान दे चुके हैं। एक बार उन्‍होंने फिर महिला विरोधी बयान देकर विपक्ष के निशाने पर हैं। एक साक्षात्‍कार में उन्‍होंने यौन हिंसा के लिए सीधे तौर पर महिलाओं को जिम्‍मेदार माना है। उन्‍होंने पर्दा प्रथा का पक्ष लेते हुए कहा कि इसके खत्‍म होने से समाज में यौन शोषण बढ़ा है। PM इमरान ने समाज में बढ़ते यौन हिंसा के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराया है। उन्‍होंने महिलाओं को पर्दे में रहने की सलाह दी है। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि समाज में यौन हिंसा की बढ़ती घटनाओं के पीछे महिलाओं के छोटे कपड़े जिम्‍मेदार है।
 
HBO एक्‍सिओस की दिए अपने एक साक्षात्‍कार में उनसे देश में बढ़ते यौन अपराधों को लेकर सवाल पूछा गया था। इसके उत्‍तर में उन्‍होंने इसके लिए पर्दा प्रथा के खत्‍म होने और छोटे कपड़ों को जिम्‍मेदार माना। इस क्रम में उन्‍होंने कहा कि अगर कोई महिला कम कपड़े पहनती है, तो इसका सीधा असर पुरुषों पर पड़ेगा। उन्‍होंने कहा कि पुरुष कोई रोबोट नहीं है कि इसका असर उस पर नहीं पड़े। उन्‍होंने इसे कॉमन सेंस कहा।
 
पाकिस्‍तान PM ने कहा डिस्‍को और नाइट क्‍लब के चलते यौन हिंसा में इजाफा हुआ है। जब उनसे अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टार के तौर पर उनके जीवन के बार में सवाल किया गया तो वह टाल गए। उन्‍होंने कहा यह मेरे बारे में नहीं है। यह सवाल हमारे समाज के बारे में है।
PM इमरान इसके पूर्व भी महिलाओं को लेकर ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं। देश में यौन हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर घिरे इमरान ने एक बार फिर अटपटा बयान दिया है। उन्‍होंने महिलाओं को पर्दा करने की सलाह दे डाली थी। इसके पूर्व पर्दा प्रथा को कमजोर करने के लिए और अश्‍लीलता के लिए भारत और यूरोप को जिम्‍मेदार ठहराया था। इमरान ने कहा था कि हमें पर्दा प्रथा की संस्‍कृति को बढ़ावा देना होगा, ताकि प्रलोभन से बचा जा सके।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »