20 Apr 2024, 17:42:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना से 38.71 लाख लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2021 12:09PM | Updated Date: Jun 22 2021 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप जारी है और अब तक इस महामारी से 38.71 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है तथा संक्रमितों की संख्या 17.87 करोड़ से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 करोड़ 87 लाख 30 हजार 551 हो गयी है जबकि 38 लाख 71 हजार 409 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं। विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है।
 
यहां संक्रमितों की कुल संख्या 3,35,54,246 हो गयी है और छह लाख दो हजार 089 लोगों की इसके संक्रमण से मौत हो गयी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर काबिज है। देश में पिछले 24 घंटों में 42,640 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,99,77,861 हो गया। इस दौरान 81,839 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महमारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2,89,26,038 हो गई हैं। सक्रिय मामले 40,366 कम होकर 6,62,521 रह गये हैं। इसी अवधि में 1,167 मरीजों की जान जाने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3,89,302 हो गया है।
 
ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1,79,66,831 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5,02,586 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुयीं मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 58.19 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1,10,940 मरीजों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से प्रभावित संख्या 53.75 लाख से अधिक हो गयी है और 49,236 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 52.72 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1,27,641 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस फिर से तेजी से पांव पसार रहा है यहां प्रभावितों की कुल संख्या 46.56 लाख से अधिक हो गयी है और 1,28,245 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। इस बीच इटली को पीछे छोड़ते हुए संक्रमण के मामले में अर्जेंटीना आगे निकल चुका है। अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42.77 लाख से अधिक हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 89,490 तक पहुंच गयी है। इटली में कोरोना प्रभावितों की संख्या 42.53 लाख से अधिक हो गयी है और 1,27,291 मरीजों की जान जा चुकी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से 39.68 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 100,582 लोगों ने जान गंवाई है। स्पेन में इस महामारी से 37.64 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 80,689 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 37.30 लाख से अधिक हो गई है और 90,417 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
इस बीच ईरान ने संक्रमण के मामले में पोलैंड को पीछे छोड़ दिया है और वहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31.05 लाख से ज्यादा हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा 83,101 तक पहुंच गया है। पोलैंड में कोरोना से 28.78 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 74,829 लोग जान गंवा चुके हैं। मैक्सिको में कोरोना से 24.78 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में चौथे स्थान पर है जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 2,31,244 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 22.91 लाख से अधिक है और 54,192 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 20.26 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 1,90,202 लोगों की जान जा चुकी है। इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 20.04 लाख के पार पहुंच गये हैं जबकि 54,956 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 18.32 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 58,795 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
नीदरलैंड में कोरोना से अब तक 17.07 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और यहां इस महामारी से 18,008 लोग जान गंवा चुके हैं। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 16.66 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और यहां इस महामारी से 30,280 लोग जान गंवा चुके हैं। महामारी के उद्गम स्थल वाले देश चीन में 1,03,571 लोग  संक्रमित हुए हैं तथा 4,846 लोगों की मौत हो चुकी है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 9.49 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 22,007 मरीजों की मौत हो चुकी है। अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में भी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है जहां करीब 8.56 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 13,626 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण से स्थिति खराब है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »