25 Apr 2024, 00:25:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बंगाल के भाजपा नेता टीएमसी में होंगे शामिल, कहा- पार्टी में काम करना हो रहा है मुश्किल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2021 12:51AM | Updated Date: Jun 21 2021 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। उत्तर बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका देते हुए पार्टी की अलीपुरद्वार जिला इकाई के अध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा ने रविवार को कहा कि वह जल्द तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे। शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि वह भाजपा की नीतियों से तालमेल नहीं बैठा पा रहे थे और ऐसे हालात में उनके लिए जनता के लिए काम करना मुश्किल होता जा रहा था।

उन्होंने कोलकाता रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा कि मैंने भाजपा को चुनाव जिताने के लिए भरसक प्रयास किया और पार्टी ने पांच सीटें जीतीं। लेकिन अब हममें से कुछ लोग पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि ‘उत्तरी बंगाल को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा देने की हमारे स्थानीय सांसद की मांग’ के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई बड़े नेता तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि उन्होंने नाम नहीं बताए। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार शर्मा अगले कुछ दिन में पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

भाजपा विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शर्मा की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तर बंगाल में हमारा संगठन मजबूत है। गंगा प्रसाद के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। हम एक और गंगा प्रसाद तैयार कर लेंगे। लोग मायने नहीं रखते, भाजपा मायने रखती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »