29 Mar 2024, 04:43:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

IT नियमों में बदलाव पर भारत ने UN को दिया जवाब, बताई लागू करने ये कारण...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2021 4:50PM | Updated Date: Jun 20 2021 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत में कुछ महिनों से  केंद्र सरकार और Social Media कंपनियों के तकरार चल रही है। इस बीच Social Media को लेकर भारत में लागू किए गए IT के नए नियमों पर संयुक्त राष्ट्र (UN) के कुछ एक्सपर्ट्स ने सवाल उठाए। अब केंद्र सरकार ने इन सवालों पर संयुक्त राष्ट्र को जवाब भेजा है। केंद्र सरकार ने अपने जवाब में साफ तौर पर कहा है कि, देश में Social Media Platform के गलत इस्तेमाल होने की वजह से ऐसा करना पड़ा है। 
 
भारत सरकार ने UN को दिए गये जवाब में ये साफ किया है कि उसने Social Media को लेकर नए IT नियम क्यों बनाए हैं। इस जवाब में भारत सरकार ने बताया है कि नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से देश में आतंकवादियों की भर्ती, अश्लील फिल्मों का छोटे-छोटे बच्चों तक पहुंचना, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, हिंसक संवाद, अवैध हथियारों की बिक्री वित्तीय धोखेबाजी जैसे बहुत से मामले सामने आए हैं, जिसके बाद भारत सरकार को  IT के नियमों में बदलाव करना पड़ा।
 
आपको बता दें कि इसके पहले संयुक्त राष्ट्र (UN) के कुछ एक्सपर्ट्स ने भारत सरकार द्वारा लगाए गए नए IT नियमों पर आपत्ति जताई थी। इन एक्सपर्ट्स का आरोप था कि भारत सरकार द्वारा लगाए गए नए IT नियम अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानदंड के हिसाब से नहीं हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »