23 Apr 2024, 13:35:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

India में 2020 में मुख कैंसर के उपचार पर 2386 करोड़ रू. खर्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2021 3:02PM | Updated Date: Jun 20 2021 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कैंसर उपचार और शोध के  बेहतरीन संस्थानों में शुमार टाटा मेमोरियल सेंटर ने अपने एक अध्ययन में कहा है कि भारत में वर्ष 2020 में  मुंह के कैंसर के उपचार पर 2386 करोड़ रूपए खर्च किए गए।   
 
रविवार को जारी इस रिपोर्ट में कहा गया‘‘भारत में मुंह के कैंसर के उपचार पर वर्ष 2020  में करीब 2386 करोड़ रूपए खर्च किए गए और यह धनराशि बीमा योजनाओं, सरकारी तथा निजी क्षेत्र, आम आदमी की जमा पूंजी, धर्मार्थ संस्थाओं तथा दान के रूप में खर्च की गई थी। 
 
टाटा मेमोरियल सेंटर की टीम की अगुवाई डा. पंकज चतुर्वेदी ने यह शोध किया था और इसका मकसद कैंसर के उपचार पर होने वाले खर्च का विश्लेषण करना था ताकि कैंसर के उपचार के लिए संसाधनों के बेहतर आबंटन  के लिए नीति निर्माताओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी जा सके। 
टाटा मेमोरियल अस्पताल के शोधार्थी डा. अर्जुन सिंह ने बताया कि कैंसर की एडवांस स्टेज पर शुरूआती चरणों की तुलना में 42 प्रतिशत अधिक खर्च आ रहा है और लोगों को कैंसर के उपचार में सीटी  स्कैन, एमआरआई और  पीईटी स्कैन पर अधिक खर्च करना पड़ रहा है।                                                                                                                                                              
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »