20 Apr 2024, 03:52:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इजरायल के दो स्कूलों के 45 छात्र कोरोना संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2021 12:39PM | Updated Date: Jun 20 2021 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेल अवीव। इजरायल के बिन्यामीना शहर के दो स्कूलों के 45 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना के प्रकोप से एक प्राथमिक विद्यालय और एक मध्य विद्यालय प्रभावित हुए हैं जहां कुल 45 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए है। मध्य विद्यालय के छात्रों में से एक के पॉजिटिव पाये जाने बाद शुरू हुए व्यापक परीक्षण अभियान के दौरान इसका खुलासा हुआ। मंत्रालय के अनुसार, प्रकोप का स्रोत एक परिवार से संबंधित है जो हाल ही में विदेश से लौटा है। यह परिवार भारत सामने आये कोविड-19 वेरिएंट संक्रमित पाया गया है।   
   
इजरायल ने छह जून को कोविड-19 महामारी के खिलाफ 12 से 15 वर्ष की आयु के किशोरों का टीकाकरण शुरू किया। इससे पहले, केवल 16 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों का ही टीकाकरण किया जा रहा था। इजरायल में करीब 54 लाख लोगों का टीकाकारण हो चुका जोकि कुल आबादी का 58.9 प्रतिशत है। इजरायल में शनिवार को कोविड-19 के 60 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की संख्या 839,829 हो गई।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »