29 Mar 2024, 15:57:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेरू ने ब्राजील, द.अफ्रीका और भारत के लिए वाणिज्यिक उड़ानों पर रोक का किया विस्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2021 12:35PM | Updated Date: Jun 20 2021 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लीमा। पेरू सरकार ने देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के मामलों के प्रसार को रोकने के लिए दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और भारत से वाणिज्यिक उड़ानों के निलंबन को 11 जुलाई तक बढ़ा दिया है। आधिकारिक समाचार पत्र ‘एल पेरुआनो’ में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद देश में कोविड-19 के डेल्टा संस्करण का दूसरा मामला पाये जाने के बाद यह उपाय अपनाया गया।
  
सरकार ने 10 मई इस तरह के उपाय अपनाते हुए आदेश दिया था कि इन देशों से आने वाले पेरू के लोगों को 14 दिनों तक घर में क्वारंटीन रहना होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पेरू के अरेक्विपा क्षेत्र में कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के दो मामले सामने आने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।
 
स्वास्थ्य मंत्री ऑस्कर उगार्टे ने शुक्रवार को अरेक्विपा के चारों ओर एक महामारी विज्ञान घेरा अपनाने की घोषणा की, जिसमें इस क्षेत्र से और उसके लिए परिवहन सेवाओं पर प्रतिबंध शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पेरू में कोरोना के 2,023,179 मामले और इस महामारी से 189,933 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »