26 Apr 2024, 03:05:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बारामूला में नार्को टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश, पिस्तौल समेत 45 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2021 5:43PM | Updated Date: Jun 19 2021 7:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में पुलिस ने नार्को टेरर के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। बारामूला पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हथियार और कैश भी बरामद किए हैं। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।

कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक बारामूला में नार्को टेरर के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने 4 पिस्तौल, 10 ग्रेनेड, 21 लाख रुपये नकद, 4 वाहन और 9 किलोग्राम हेरोइन (बाजार मूल्य 45 करोड़ रुपये) भी बरामद की है।

बता दें कि पुलिस को आतंकियों की मदद करने वालों की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने मिलकर अभियान चलाया। इसके बाद ही इस नार्को मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया। वहीं माना जा रहा है कि इस मॉड्यूल के सामने आने से पूछताछ में कई जानकारियां सामने आ सकती है, जिससे कई अहम साजिशों से पर्दा उठ सकता है।

वहीं हाल ही में जम्मू कश्मीर में कई आतंकी घटनाएं सामने आई हैं। इसमें से आतंकियों ने सोपोर के आरामपोरा में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर हमला किया था। इस हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे और दो आम नागरिकों की जान चली गई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »