25 Apr 2024, 16:58:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

असम कांग्रेस में संकट गहराया, विधायक कुर्मी पार्टी से निष्कासित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2021 4:38PM | Updated Date: Jun 18 2021 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। असम कांग्रेस में संकट बढ़ता ही जा रहा है। पार्टी ने मरियानी विधानसभा सीट से विधायक रूप ज्योति कुर्मी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से शुक्रवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। असम कांग्रेस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि श्री कुर्मी के खिलाफ हुई कार्रवाई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने मंजूरी दे दी है। इस बीच, कुर्मी ने दिन में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा विधानसभा के अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी को सौंप दिया। उन्होंने साथ ही कांग्रेस छोड़ने का भी एलान कर दिया। उनके शीघ्र ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना है। 
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा की ओर से जारी आदेश में कहा गया,‘‘ कुर्मी को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है। इसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मंजूरी है।’’ विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद कुर्मी ने घोषणा की कि वह भगवा पार्टी का दामन थामेंगे। उन्होंने कहा कि वह 21 जून को लखमपुर में आयोजित समारोह में भाजपा में शामिल होंगे। इस बीच, राज्यसभा सदस्य श्री बोरा ने कुर्मी के भाजपा में शामिल होने के फैसले के मद्देनजर उनके निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने के लिए तुरंत मरियानी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के लिए एक समिति गठित की है। एपीसीसी के वक्तव्य के मुताबिक,‘‘ समिति निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करेगी और कांग्रेस के बीसीसी, एमसीसी, पंचायत प्रतिनिधियों  आदि के पदाधिकारियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेगी ताकि क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया जा सके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »