28 Mar 2024, 16:38:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

MP चिकित्सा अधिकारी के 576 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, इस Date से कर पाएंगे Apply

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2021 4:29PM | Updated Date: Jun 18 2021 7:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। MP Medical Officer  भर्ती का इंतजार कर रहे Candidates के लिए काम की खबर। MPPSC ने राज्य सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए चिकित्सा अधिकारी के 576 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। MPPSC द्वारा 14 जून 2021 को जारी विज्ञापन (संख्या 04/2021) के अनुसार विज्ञापित 576 में से 144 पद अनारक्षित हैं और शेष पद राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किये गये हैं। साथ ही, चिकित्सा अधिकारी के पदों पर 6वें सीपीसी के पीबी-3 रु. 15,600-39,100 और ग्रेड पे 5400 रुपये के अनुसार भर्ती की जानी है।
 
MPPSC MO भर्ती 2021 के लिए आवेदन के इच्छुक Candidate प्रक्रिया की शुरूआत होने के बाद MPPSC की आफिशियल वेबसाइट, mponline.gov.in, mppsc.nic.in, mppscdemo.in और mppsc.com पर जाकर Apply कर पाएंगे। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 24 जून 2021 से आवेदन कर पाएंगे। वहीं, 23 जुलाई तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट कर पाएंगे। साथ ही, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए ऑनलाइन आवेदन के समय उन्हें निर्धारित परीक्षा शुल्क 500 रुपये का भुगतान करना होगा, जिसे ऑनलाइन माध्यमों से भरा सकेगा।
 
MPPSC MO भर्ती 2021 अधिसूचना के अनुसार आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को भारतीय चिकित्सा परिषद से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की हो या समकक्ष अर्हता ली हो। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 फरवरी 2022 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक न हो। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान भी किया गया है। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »