19 Apr 2024, 16:56:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापानी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी दर्शकों के बिना टोक्यो ओलंपिक आयोजित करने की सलाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2021 4:16PM | Updated Date: Jun 18 2021 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। कोरोना वायरस महामारी पर जापान के विशेषज्ञ पैनल ने शुक्रवार को कहा कि राजधानी टोक्यो में होने वाले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का आयोजन  दर्शकों के बिना करना बेहतर होगा। क्योडो ने बताया कि आयोजन समिति को सौंपी गयी एक रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने कहा, ‘‘बिना दर्शकों के खेल आयोजित करने से स्टेडियम में संक्रमण का खतरा कम से कम हो जाता है और यह खेलों के आयोजन का बेहतर तरीका है।’’ 
 
विशेषज्ञों की यह राय हालांकि सरकार की इच्छा के विपरीत है, जो वर्तमान में खेल आयोजन में दर्शकों की संख्या को 10 हजार लोगों या स्टेडियम की क्षमता का 50 फीसदी  निर्धारित करने पर विचार कर रही है। टोक्यो में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक पहले 2020 में आयोजित होने वाला था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के बीच पिछले साल इसे स्थगित कर दिया गया था। खेलों का आयोजन इस गर्मी में 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाला है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »