29 Mar 2024, 18:22:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किसी दिन पेट्रोल-डीजल के दाम ना बढ़े तो बन जाती है खबर : राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2021 3:38PM | Updated Date: Jun 18 2021 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे दाम को लेकर सरकार पर तंज करते हुए शुक्रवार को कहा कि स्थिति यह हो गयी है कि जिस दिन ईंधन के दाम नहीं बढ़ते वह विशेष दिन होता है और उस पर खबर बनती है। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार के विकास का ये हाल है कि अगर किसी दिन पेट्रोल-डीजÞल के दाम ना बढ़ें तो ज्Þयादा बड़ी ख़बर बन जाती है।’’ श्रीमती वाड्रा ने कहा, ‘‘कोरोना संकट के बीच जनता की आशा थी सरकार उन्हें राहत देगी, लेकिन सरकार उनके लिए ‘आहत योजना’ लेकर आई है। साल 2021 में अभी तक 52 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। सरसों का तेल, रिफाइंड, अरहर, मूंग दाल और चीनी के दामों में आग लगी हुई है। जनता अपना पेट काट रही है, मोदी सरकार जेब काट रही।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »