25 Apr 2024, 16:53:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राज्यों के पास कोरोना के 2.18 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध: स्वास्थ्य मंत्रालय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2021 5:59PM | Updated Date: Jun 17 2021 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के पास  अभी भी कोविड-19 टीके के 2,18,28,483 डोज उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को अगले तीन दिनों में कम से कम 56,71,350 और डोज मिल जाएंगे। आज सुबह के आंकड़े के मुताबिक केन्द्र अभी तक सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को कोरोना के 27,28,31,900 डोज उपलब्ध करा चुका हैं। 

मंत्रालय ने कहा, ‘‘राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केन्द्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त  कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। सरकार इसके अलावा सभी राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को टीकों की सीधी खरीद की सुविधा प्रदान कर रही है। टीकाकरण, परीक्षण, ट्रैक, उपचार और कोविड-उपयुक्त व्यवहार के साथ-साथ महामारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए सरकार की व्यापक रणनीति का एक अभिन्न हिस्सा है।’’ 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार  पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 67,208 नए  मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 2,97,00,313 तक पहुंच गयी है। इस वर्ष 16 जनवरी से अभी तक 26,55,19,251 लोगों को कोरोना के टीके लग चुके हैं, जिसमें से पिछले 24 घंटों के दौरान 34,63,961 लोगों को टीके लगाए गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »