28 Mar 2024, 17:47:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रविशंकर प्रसाद: Article-370 के विवाद पर दिग्विजय के बयान पर अपना रुख साफ करे कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2021 6:01PM | Updated Date: Jun 13 2021 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। BJP नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने MP के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के उस बयान पर कांग्रेस से अपना रुख साफ करने का कहा है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर यह कहा था कि नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता से बाहर होने पर कांग्रेस Article-370 को खत्‍म करने के फैसले पर पुनर्विचार करेगी। वहीं कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि Article-370 के मुद्दे पर दिग्विजय की टिप्पणी कांग्रेस पार्टी के रुख के अनुरूप है।
 
उल्‍लेखनीय है कि Social Media पर आए Audio Tap के मुताबिक दिग्विजय सिंह ने कहा था कि Article-370 को रद करना और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा खत्म करना बहुत ही दुखी करने वाला फैसला है। उम्‍मीद है कि कांग्रेस इस मसले को दोबारा देखेगी। इस बयान पर निशाना साधते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा- कांग्रेस नेतृत्व Article-370 के मसले पर चुप्पी साधे हुए है। क्या कांग्रेस Article-370 को बहाल करना चाहती है। चुप रहने का समय नहीं है। कांग्रेस को दिग्विजय सिंह के बयान पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »