29 Mar 2024, 06:39:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रवासी श्रमिकों की सहायता लिये नोडल अधिकारी नियुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2021 4:34PM | Updated Date: May 6 2021 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान प्रवासी श्रमिकों की सहायता एवं समन्वय के लिये राज्य नोडल अधिकारी सहित सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। प्रमुख सचिव श्रम सचिन सिन्हा ने केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार और मुख्य सचिव कार्यालय के निर्देशानुसार प्रवासी श्रमिकों की सहायता एवं समन्वय के लिये राज्य नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त करते हुए श्रम आयुक्त कार्यालय इंदौर में श्रम विभाग का राज्य स्तरीय कोविड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 0731-2535109 है।

अपर श्रम आयुक्त प्रभात दुबे को राज्य नोडल ऑफिसर बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 9425071900 है। सहायक श्रम आयुक्त आशीष पालीवाल को सहायक नोडल ऑफिसर बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 9826091698 है।
 
उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य सुरक्षा जितेंद्र व्यास को सहायक नोडल ऑफिसर बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 7987857743 है। श्रम पदाधिकारी गोपाल स्वामी को सहायक नोडल ऑफिसर बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 9926087678 है। ज्य नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार कार्य सम्पादित करेंगे।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »