20 Apr 2024, 21:17:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फ्लायबिग पूर्वोत्तर में शुरू करेगी उड़ानें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2021 4:55PM | Updated Date: May 5 2021 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हाल ही में मध्य भारत से ऑपरेशन शुरू करने वाली घरेलू विमान सेवा कंपनी फ्लायबिग शुक्रवार से पूर्वोत्तर भारत में उड़ानें शुरू करने जा रही है। एयरलाइन ने आज बताया कि सात मई से गुवाहाटी-रूपसी-कोलकाता सेक्टर पर उड़ानें शुरू की जायेंगी। बाद में अगरतला, डिब्रूगढ़ और अरुणाचल प्रदेश में तेजू और पासीघाट को गुवाहाटी एव शिलॉन्ग से जोड़ने की योजना है। फ्लायबिग ने जनवरी 2021 में अपना संचालन शुरू किया था। यह मुख्य रूप से देश के मझोले और छोटे शहरों पर ध्यान केन्द्रित कर रही है।
 
इस लॉन्च के अवसर पर फ्लायबिग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैप्टन श्रीनिवास राव ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि फ्लायबिग पूर्वोत्तर भारत में अपना संचालन शुरू कर अपने उद्देश्य को आगे बढ़ा रहा है तथा दूरदराज के इलाकों जैसे रूपसी, पासीघाट और तेजू के साथ क्षेत्रीय संपर्क मुहैया करा रहा है। इस मुश्किल समय के बीच हम हर व्यक्ति को परिवहन का सुरक्षित साधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »