29 Mar 2024, 04:01:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना संक्रमण के मामले घटे, लगातार तीसरे दिन नए केस में गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2021 12:19AM | Updated Date: May 5 2021 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देश में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट देखी गई। हालांकि, एक दिन पहले की तुलना में मरने वालों की संख्या कुछ ज्यादा रही। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। महाराष्ट्र समेत कुछ दूसरे सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में भी नए मामलों में कमी आ रही है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान देश भर में कोरोना संक्रमण के 3,57,229 नए मामले सामने आए हैं और 3,449 मरीजों की जान भी गई है। एक मई को चार लाख से ज्यादा नए मरीज पाए गए थे, उसके बाद से लगातार इसमें कमी आ रही है। 

दो मई को 3,92,488 और तीन मई को 3,68,147 नए मामले मिले थे। एक मई को कोरोना से 3,523 मरीजों की मौत हुई थी, जो दो मई को बढ़कर 3,689 हो गई, लेकिन तीन मई को यह संख्या 3,417 रही। कुल संक्रमितों का आंकड़ा दो करोड़ दो लाख से ज्यादा हो गया है और अब तक 2,22,408 लोगों की जान भी जा चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक दिन में 3,20,289 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं और अब तक पूरी तरह से महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 66 लाख 13 हजार से ज्यादा हो गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »