28 Mar 2024, 15:58:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वित्त वर्ष 2020-21 में अप्रत्यक्ष कर संग्रह में 12 प्रतिशत की वृद्धि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2021 7:53PM | Updated Date: Apr 13 2021 7:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2020-21 में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 12.3 प्रतिशत बढ़कर 10.71 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गय जो इससे पिछले वित्त वर्ष में संग्रहित 9.54कहा करोड़ रुपए की तुलना में 12.3फीसदी अधिक है। वित्त मंत्रालय ने आज यहां बताया कि यह राशि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अप्रत्यक्ष करों के संशोधित अनुमान का 108.2 प्रतिशत हासिल कर लिया गया है।

वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान सीमा शुल्क में कुल 1.32 लाख करोड़ रुपए की कर वसूली हुई। पिछले वित्त वर्ष के दौरान 1.09 लाख करोड़ रुपए की वसूली हुई थी। इस तरह सीमा शुल्क वसूली में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान केंद्रीय उत्पाद तथा सेवा कर (बकाये) मद में 3.91 लाख करोड़ रुपए का निवल कर संग्रह हुआ। पिछले वित्त वर्ष में यह संग्रह 2.45 लाख करोड़ रुपए का था। इस तरह इसमें 59 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

वित्त वर्ष 2020-21 में केन्द्र के जीएसटी मद में कुल कर संग्रह 5.48 लाख करोड़ रुपए का हुआ जो पिछले वित्त वर्ष में 5.99 लाख रुपया था। वित्त वर्ष 2020-21 में सीजीएसटी तथा क्षतिपूर्ति शेष सहित वास्तविक जीएसटी संग्रह का संशोधित अनुमान 5.15 लाख करोड़ रुपए था। इस तरह वास्तविक निवल जीएसटी संग्रह कुल लक्षित संग्रह का 106 प्रतिशत है। यद्यपि यह पिछले वित्त वर्ष के संग्रह से 8 प्रतिशत कम है। 

कोविड के कारण वित्त वर्ष की पहली छमाही में जीएसटी संग्रह प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुआ लेकिन दूसरी छमाही में जीएसटी संग्रह में वृद्धि दर्ज की गई और पिछले छह महीने में प्रति माह संग्रह एक लाख करोड़ रुपए को पार कर गया। जनवरी तथा फरवरी महीने में अच्छे संग्रह के बाद मार्च में जीएसटी का सबसे अधिक संग्रह 1.24 लाख करोड़ रुपए हुआ। केन्द्र सरकार द्वारा उठाए गए अनेक कदमों से जीएसटी परिपालन में सुधार लाने में मदद मिली।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »