28 Mar 2024, 20:55:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आतंकवादी हमले के लिए मस्जिदों का हो रहा है दुरुपयोग : आईजीपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2021 1:54PM | Updated Date: Apr 12 2021 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने सोमवार को कहा कि आतंकवादी गतिविधियों और हमलों के लिए मस्जिदों को दुरुपयोग किया जा रहा है। लोगों, नागरिक समाज, मस्जिद कमेटी तथा मीडिया को इसकी निंदा करनी चाहिए। कुमार ने कश्मीर पुलिस जोन के आधिकारिक ट्विटर पर कहा, ‘‘आतंकवादियों ने 19 जून 2020 को पंपोर, एक जुलाई, 2020 को सोपोर और नौ अप्रैल 2021 को शोपियां में आतंकी हमलों के लिए मस्जिदों का दुरुपयोग किया है।
 
लोगों, मस्जिद के इमामों, नागरिक समाज तथा मीडिया को इस तरह के कृत्यों की निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह एक बार फिर कश्मीर के सभी गुमराह युवाओं से  जो हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। क्योंकि समाज और उनके माता पिता को उनकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि माता-पिता को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हुए अपने बच्चों से घर वापसी की निरंतर अपील करनी चाहिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »