19 Apr 2024, 05:03:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुख्तार अंसारी की 21 साल पुराने मामले में कोर्ट में होगी पेशी, तय होंगे आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2021 12:45AM | Updated Date: Apr 12 2021 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी की आज सोमवार को दो मामलों में पेशी है। पंजाब की मोहाली कोर्ट में रंगदारी मामले में मुख्तार अंसारी की पेशी होगी, जबकि लखनऊ में 21 साल पुराने मामले में जेलर और डिप्टी जेलर के साथ मारपीट के केस में आरोप तय होने हैं। दोनों ही मामलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही पेशी होगी। 

लखनऊ में मुख्तार के वकील ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही चार्ज बनाने का अनुरोध किया है। मुख्तार अंसारी के उत्तर प्रदेश आते ही उसे एमपी-एमएलए कोर्ट ने तलब कर लिया है। लखनऊ जेल के अधिकारियों के साथ मारपीट के 21 साल पुराने केस में मुख्तार को तलब किया गया है। 

कोर्ट की ओर से मुख्तार को पेश करने का कई बार आदेश दिया गया था, लेकिन वह पंजाब की रोपड़ जेल में बंद होने के कारण पेश नहीं हो रहा था। उत्तर प्रदेश आने के बाद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। यूपी सरकार मुख्तार की विधानसभा सदस्यता खत्म करवाने को लेकर विधिक राय ले सकती है। पिछले 24 साल से लगातार विधायक मुख्तार अंसारी की अगर विधानसभा सदस्यता जाती है, तो उत्तर प्रदेश सरकार के लिए एक बड़ी कामयाबी होगी।

मुख्तार अंसारी पर उत्तर प्रदेश में 52 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें 15 ट्रायल स्टेज पर हैं। मुख्तार पर बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या कराने का भी आरोप लगा था। इस मामले की जांच सीबीआई ने की थी, लेकिन गवाहों के मुकर जाने के लिए मुख्तार इस केस में बरी हो गया है।

सुप्रीम कोर्ट में लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद यूपी पुलिस मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से वापस ले आई है। उसे बांदा जेल में रखा गया है। रंगदारी के केस में 27 महीने से मुख्तार रोपड़ जेल में बंद था और अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर वह यूपी नहीं आना चाहता था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »