29 Mar 2024, 13:23:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

क्या महाराष्ट्र में लगेगा लॉकडाउन? सीएम उद्धव की कोविड टास्क फोर्स के साथ बैठक शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2021 6:17PM | Updated Date: Apr 11 2021 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की बेकाबू होती स्थिति के बीच कोविड टास्क फोर्स के साथ राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की महत्वपूर्ण बैठक रविवार की शाम को शुरू हो चुकी है। कोविड टास्क फोर्स की बैठक में सीएम 8 दिनों के लॉकडाउन के पक्ष में हैं। हालांकि, टास्क फोर्स के कुछ सदस्यों का कहना है कि चेन ब्रेक करने के लिए 14 दिनों के कड़े लॉकडाउन की जरूरत है। ऐसे में दो तरह की चर्चा हो रही है। डॉक्टर एक ओक अपनी तरफ से बातें रख रहें हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में लॉकडाउन को लेकर आज फैसला लेंगे।

महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संकेत दिया कि राज्य सरकार संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 12 अप्रैल से 15 दिनों का लॉकडाउन लगा सकती है। सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी के तीनों दलों और भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधियों की एक बैठक में उन्होंने इस संबंध में राज्य सरकार के लिए जाने वाले किसी भी निर्णय के लिए सभी दलों से सहयोग मांगा। पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस सहित उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें समर्थन का आश्वासन दिया।

विपक्ष के नेता फडणवीस ने मांग की थी कि सरकार ने लॉकडाउन के दौरान लोगों के जॉब लॉस और आजीविका के मुद्दों की आशंका को दूर करने के लिए एक डिलेट प्लान बनाए। उन्होंने कहा कि एक विपक्षी दल के रूप में हम सरकार को अपना समर्थन देने और लॉकडाउन से प्रभावित सभी पक्षों तक पहुंचने के लिए तैयार हैं। लेकिन साथ ही हमें चुनौतियों से सामंजस्य बनाने के लिए कुछ विकल्प देने होंगे। उन्होंने कहा कि आर्थिक चिंताओं को भी खारिज नहीं किया जा सकता। लोगों में भारी अशांति है क्योंकि यह उनकी आजीविका और व्यावसायिक चिंताओं से जुड़ा प्रश्न है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

महाराष्ट्र के सभी ज़िलों में कोरोना की रोकथाम को लेकर सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन लगाया है। वीकेंड पर लगाए गए लॉकडाउन को अब तक उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है और मुंबई, पुणे, औरंगाबाद तथा नागपुर समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में सड़कें और बाजार सुने पड़े हैं। बहरहाल, राजधानी मुंबई के कुछ बाजारों समेत राज्य के कुछ स्थानों पर लोगों को एक ही जगह पर बड़ी संख्या में जमा होकर दूरी और अन्य नियमों को तोड़ते देखा गया। राज्य में पहला वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात आठ बजे शुरू हुआ और यह सोमवार सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में राज्य में 58,993 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 301 मरीजों की मौत हुई। केवल मुंबई में 9,200 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 35 लोगों की मौत हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »