29 Mar 2024, 05:31:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अनंतनाग मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, अभियान जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2021 1:24PM | Updated Date: Apr 11 2021 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अनंतनाग। जम्मू- कश्मीर के बिजबेहारा में सुरक्षाबलों ने रविवार को घेराबंदी और तलाश अभियान (कासो) के दौरान हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)के जवानों ने रविवार को बिजबेहरा के सेमथान गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद संयुक्त रूप से घेराबंदी और तलाश अभियान (कासो) शुरु किया।
 
सुरक्षाबल जब इलाके की ओर बढ़ रहे थे वहां छिपे आतंकवादियों के सुरक्षा बलों के तलाशी ले रहे दल पर हमले के बाद मुठभेड़ शुरु हुई। इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी है। उन्होंने क्षेत्र की ओर जाने वाले सभी मार्गो को बंद कर दिया गया है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आस-पास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। अफवाहों को रोकने के लिए एहतियातन सभी कंपनियों के मोबाइल इंटरनेट को बंद कर दिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »