20 Apr 2024, 16:53:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नारी सशक्तिकरण के 'लीलावती सम्मान ' प्रदान करेंगे और निशंक और ईरानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2021 7:17PM | Updated Date: Apr 10 2021 7:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को नारी सशक्तीकरण के लीलावती पुरस्कार प्रदान करेंगे। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने शनिवार को यहां बताया कि एआईसीटीई का लीलावती पुरस्कार 11 अप्रैल को प्रदान किया जाएगा। एक समारोह में डॉ.  निशंक और श्रीमती ईरानी विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

एआईसीटीई का लीलावती पुरस्कार  महिला सशक्तीकरण पर आधारित है।  प्रतियोगियों  ने अपने कार्य का विस्तृत ऑनलाइन  पोर्टल  उपलब्ध कराया है। प्रतियोगी अपने कार्यों का प्रदर्शन विभिन्न श्रेणियों जैसे आत्मरक्षा, महिला स्वास्थ्य, सेनिटेशन और हाईजीन,  साक्षरता, महिला सशक्तीकरण और कानूनी जागरुकता के तहत दिया है। इस पुरस्कार के लिए कुल 456 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। इनमें से छह उप श्रेणियों में 25 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन इस क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञों ने किया। लीलावती पुरस्कार जीतने वाले  दल को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। द्वितीय दल को  75 हजार रुपये और तृतीय दल को  50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »