25 Apr 2024, 18:48:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीते दिन 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से कोई मौत नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2021 3:20PM | Updated Date: Apr 10 2021 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में इस बीमारी से एक भी मौत नहीं हुई है। इस अवधि में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरूणाचल प्रदेश,दादर और नागर हवेली तथा दमन और दीव, लद्दाख, लक्ष्यद्वीप, मणिपुर, मेघायल, मिजोरम, नागालैंड, पुड्डुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार इस बीच देश में 1,45,384 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 32 लाख पांच हजार 926 हो गयी है। वहीं इस दौरान 77,567 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,19,90,859 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 67,023 बढ़कर 10,46,631  हो गये हैं। इसी अवधि में 794 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या  1,68,436 हो गयी है। देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 90.80 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 7.93 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.28 फीसदी रह गयी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »