18 Apr 2024, 16:25:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अनंतनाग में बंदूकधारियों के हमले में जवान की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2021 8:17PM | Updated Date: Apr 9 2021 8:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार की शाम कुछ बंदूकधारियों ने क्षेत्रीय सेना (टीए) के एक जवान की गोली मार कर हत्या कर दी। घायल जवान की पहचान मोहम्मद सलीम अखून के रूप में की गयी है। सलीम को अनंतनाग के बिजबेहरा स्थित उसके घर के पास बंदूकधारियों ने गोली मारी जो राष्ट्रीय राजमार्ग से कुछ दूरी पर स्थित है।  सलीम को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बाद में उसे जी एम कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां बाद में उसकी मौत हो गयी। वह छुट्टी में अपने घर लौटा था।  हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए सुरक्षा बलों एवं पुलिस ने व्यापक घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »