25 Apr 2024, 23:10:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भूपेश ने रायपुर मेडिकल कालेज में ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2021 5:42PM | Updated Date: Apr 9 2021 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां  रायपुर के पं.जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर कोविड-19 से बचाव के टीके की पहली खुराक ली। बघेल ने टीका लगवाने के बाद डॉक्टरों से टीकाकरण के एक-दो दिनों के भीतर उत्पन्न होने वाली संभावित स्थितियों और टीकाकरण के तुरंत बाद रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी ली।
 
उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै और कोरोना टीकाकरण की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला से प्रदेश में टीकाकरण की ताजा स्थिति की भी जानकारी ली। इस मौके पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ.आर.के.सिंह, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु दत्त, डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल भी मौजूद थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »