25 Apr 2024, 00:02:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना टीकाकरण की भ्रांतियों पर अभियान चलायेगा बीएमएस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2021 5:11PM | Updated Date: Apr 9 2021 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने प्रवासी मजदूरों के बीच कोरोना महामारी, लॉकडाउन तथा  कोविड टीकाकरण को  लेकर फैल रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए राष्ट्रीय जागरुकता  अभियान चलाने की निर्णय लिया है। बीएमएस ने शुक्रवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए बीएमएस ने मजदूरों, विशेषकर प्रवासी श्रमिकों के बीच फैल रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरुकता अभियान चलाने का फैसला किया है।
 
इस दौरान मजदूरों के बीच टीकाकरण की आवश्यकता पर जोर दिया जाएगा और मजदूरों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विज्ञप्ति के अनुसार कोरोना महामारी को देखते हुए  लाकडाउन लगने की आशंका जताई जा रही है और इस कारण प्रवासी मजदूरों का अपने राज्यों को पलायन शुरू हो गया है। बीएमएस इसे रोकने पर बल देगा। मजदूर संगठन का कहना है कि श्रमिकों के बीच कोरोना महामारी से बचाओ के लिए सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मानकों का पालन करने पर बल दिया जाएगा।
 
यह अभियान संगठित क्षेत्र और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बीच चलाया जाएगा। लॉकडाउन को लेकर फैली बुराइयों को दूर करने के लिए प्रवासी मजदूरों के बीच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान में चाय बागान मजदूरों, बीड़ी मजदूरों और खनिकों पर विशेष जोर होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »