19 Apr 2024, 22:03:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में अज्ञात हमलावरों ने की 11 सैन्यकर्मियों की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2021 3:13PM | Updated Date: Apr 9 2021 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबुजा। नाइजीरिया के बेन्यू प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने 11 सैन्यकर्मियों की हत्या कर दी है। मीडिया ने सेना के हवाले से शुक्रवार को यह जानकारी दी है। मीडिया आउटलेट ने सेना के प्रवक्ता मोहम्मद यरीमा के हवाले से बताया कि बेन्यू प्रांत में बचाव दल को 10 सैनिकों और एक अधिकारी का शव मिला। ऐसा बताया गया कि ये सैन्यकर्मी स्थानीय सरकारी क्षेत्र कोंशिशा से पहले से लापता थे।
 
उन्होंने ने कहा कि सशस्त्र बलों को अपराधियों का पता लगाने के लिए भेजा गया है। सेना क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और सेना को गिरोह के खतरे से भी अवगत किया है। अफ्रीका में सबसे अधिक आबादी वाला देश नाइजीरिया भी आतंकवादी गतिविधियों और दस्यु सरगना के लिए जाना जाता है। जिससे इस क्षेत्र में आये दिन आतंकवादी गतिविधियां होती रहती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »