29 Mar 2024, 02:35:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिख गुरूओं की परंपरा से विश्व को रूबरू कराना जरूरी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2021 5:03PM | Updated Date: Apr 8 2021 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि देश में सिख गुरूओं की परंपरा अपने आप में संपूर्ण जीवन दर्शन रही है और इसके मूल चिंतन को युवा पीढी तथा दुनिया में सभी लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए। गुरु तेगबहादुर जी का 400वां प्रकाश परब मनाने लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक की गुरूवार को यहां अध्यक्षता करते हुए मोदी ने कहा गुरु तेगबहादुर जी के चार सौवें प्रकाश परब का ये अवसर एक आध्यात्मिक सौभाग्य भी है, और एक राष्ट्रीय कर्तव्य भी है। गुरुनानक देव जी से लेकर गुरु तेगबहादुर जी और फिर गुरु गोबिन्द सिंह जी तक, हमारी सिख गुरु परंपरा अपने आप में एक सम्पूर्ण जीवन दर्शन रही है। 
 
पूरा विश्व अगर जीवन की सार्थकता को समझना चाहे तो हमारे गुरुओं के जीवन को देख बहुत आसानी से समझ सकता है। उनके जीवन में उच्चतम त्याग भी था, तितिक्षा भी थी। उनके जीवन में ज्ञान का प्रकाश भी था, आध्यात्मिक ऊंचाई भी थी। हमारे देश का ये जो मूल चिंतन है, उसको लोगों तक पहुंचाने का ये हमारे लिए बहुत बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि बीती चार शताब्दियों में भारत का कोई भी कालखंड, कोई भी दौर ऐसा नहीं रहा जिसकी कल्पना हम गुरु तेगबहादुर जी के प्रभाव के बिना कर सकते हों! नवम गुरु के तौर पर हम सभी उनसे प्रेरणा पाते हैं।
 
आप सभी उनके जीवन के पड़ावों से परिचित हैं लेकिन देश की नई पीढ़ी को इनके बारे में जानना, उन्हें समझना भी उतना ही जरूरी है। मोदी  ने कहा तेगबहादुर जी ने कहा है सुखु दुखु दोनो सम करि जानै अउरु मानु अपमाना, अर्थात, सुख-दु:ख, मान-अपमान इन सबमें एक जैसा रहते हुये हमें अपना जीवन जीना चाहिए। उन्होंने जीवन के उद्देश्य भी बताए हैं, उसका मार्ग भी दिखाया है। उन्होंने हमें राष्ट्र सेवा के साथ ही जीवसेवा का मार्ग दिखाया है। उन्होंने समानता, समरसता और त्याग का मंत्र हमें दिया है। इन्हीं मंत्रों को खुद जीना, और जन-जन तक पहुंचाना ये हम सबका कर्तव्य है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »